फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महान गणितज्ञ रामानुजम का मनाया गया जन्म शताब्दी समारोह

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के अखनपुरा स्थित नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर में शुक्रवार को महान गणितज्ञ रामानुजम के 130 वें जन्म शताब्दी समारोह मनाया गया। 6वीं से 10वीं के छात्र-छात्राओं ने 130 गणितीय मॉडल बनाकर गणितज्ञ रामानुजम के प्रति अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित किया। कक्षा 9वीं की सौम्या सिंह दसवीं की नितेश पांडेय ने आकर्षक गणितीय माडल प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। बतौर मुख्य अतिथि अमर शहीद इंटर कॉलेज के अवकाश प्राप्त प्रवक्ता श्री भुआल गुप्ता जी ने रामानुजम के जीवन परिचय पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। कहा की विद्यार्थियों के सफलता का मंत्र है तन से मन से गणित का रहस्य ढूंढे। इस अवसर पर प्रधानाचार्य अनिरुद्ध सिंह, आचार्य रणजीत कुमार सिंह, चंद्रशेखर यादव रामजी ठाकुर, जयराम, कौशल, नन्दलाल आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें