सरस्वती शिशु विद्या मंदिर जगदीशपुर में बुधवार को गीता जयंती का आयोजन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि श्याम नारायण सिंह परिहार ने भगवान श्रीकृष्ण व भगवद् गीता पुस्तक पर पुष्पार्चन कर गीता सस्वर प्रतियोगिता की शुरुआत की। इसमें विभिन्न कक्षाओं के छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की। शिशु वर्ग में किशन पांडेय प्रथम, विवेक जायसवाल द्वितीय व रुद्र प्रताप तिवारी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा बाल वर्ग में अनन्या सिंह प्रथम, आदिती सिंह द्वितीय व अंकिता शर्मा तीसरे स्थान पर रही। किशोर वर्ग में गीतांजलि प्रथम, आकांक्षा द्वितीय व हर्षिता श्रीवास्तव तीसरे स्थान पर रही। प्रतियोगिता में स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर विजयानंद सिंह, रामबदन सिंह, राजनारायण दुबे आदि थे। उधर, शहर के मिश्रनेवरी स्थित आध्यात्मिक चिंतन संस्थान कार्यालय पर गीता जयंती मनाई गई। गंगा मुक्ति एवं प्रदूषण विरोधी अभियान के राष्ट्रीय प्रभारी रमाशंकर तिवारी ने कहा कि आज पूरा विश्व संघर्ष व आपसी कटुता एवं हिंसा के कगार पर पहुुंच रहा है जहां गीता जैसे ग्रंथों के सहारे मानवता का राह दिखाना संभव है। इस मौके पर डा. अवधेश सिंह, पं. वृजकिशोर तिवारी, संत जनार्दन दास, सर्वेश्वर दास जी महाराज, जगन्नाथ तिवारी आदि थे।