फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात चरणो मे होगी मतगणना

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। नवसृजित नगर पंचायत की मतगणना के लिए लक्ष्मण बाबा द्वाबा राष्ट्रीय इंटर कालेज के प्रांगण में तैयारी जोरो पर है। आरओ नीरज कुमार ने बताया कि एक दिसम्बर को अध्यक्ष पद के लिए पांच तथा सभासद पद के लिए भी पांच टेबल लगाए जाएंगे। जहां सात चरणों मे मतगणना होगा। बताया कि मतगणना कार्य वीडियो ग्राफी में कैद होगा और किसी भी प्रकार की शिकायतों का तत्काल निस्तारण किया जाएगा। अध्यक्ष पद व सभासद पद के प्रत्याशी अपना-अपना एजेंट बनाने में लगे हुए है। आरओ शंकर दयाल कनौजिया ने कहा कि अध्यक्ष हो या सभासद एक टेबल पर एक ही एजेंट बनाये जाएंगे। बैरिया में अध्यक्ष पद के लिए कुल 10 प्रत्याशियों के लिए कुल 50 एजेंट तथा 16 सभासद प्रत्याशियों के लिए कुल 80 एजेंट बनाये जाएंगे। बताया कि मतगणना के दौरान तहसील प्रशासन के अलावा कई सक्षम अधिकारी, पुलिस प्रशासन तैनात रहेंगे। कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना कार्य सम्पन्न होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें