फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संविदाकर्मी अपने भविष्य को लेकर चिंतित

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में वर्षों से कार्य कर रहे आंगनबाड़ी कार्यकत्री, शिक्षामित्र, रोजगार सेवक एवं प्रेरकों के भविष्य को लेकर मंगल पांडेय विचार मंच के अध्यक्ष कृष्णकांत पाठक ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर इनके भविष्य को सुरक्षित करने की मांग की है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वर्षों से विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रहे इन संविदा कर्मचारियों के भविष्य की सुरक्षा को लेकर सरकार को गंभीरतापूर्वक सोचना होगा। प्रदेश में बड़े पैमाने पर संविदा कर्मचारी हैं। जनता की सेवा में महज थोड़ी सी मानदेय पर कार्य कर रहे हैं । इस स्थिति में उनका तथा उनके परिवार का भरण पोषण काफी मुश्किल से होता है। उन्होंने इस पत्र की प्रतिलिपि भारत के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं मानव संसाधन विकास मंत्री को भी भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें