फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपद में 115 पटाखे दूकानदारों को मिला लाइसेंस

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। दीपावली को चंद दिन बचे हैं। ऐसे में पटाखों की बिक्री को लेकर प्रशासन ने मुस्तैदी दिखाई है। जनपद में 155 दूकानदारों को पटाखे की बिक्री का लाइसेंस दिया गया है। पटाखा व्यवसायी जिला प्रशासन द्वारा चिह्नित स्थानों पर ही पटाखा बेच सकेंगे। जबकि सुरक्षा के मद्देनजर उन्हें दूकानों के पास अग्निशमन से जुड़े उपकरण रखने जरूरी होंगे।
विज्ञापन

अग्निशमन विभाग के आंकड़ों पर गौर करें तो नगर के रामलीला मैदान में कुल 65 पटाखा दुकानदारों को लाइसेंस दिया गया है। वहीं चितबड़ागांव मे पांच, बैरिया में दो, सिकंदरपुर में 8, खेजुरी मे 5, सुखपुरा में 19, बांसडीहरोड में 5, फेफना में 8 दुकानदारों को पटाखा बेचने के लिए लाइसेंस दिया गया है। वहीं रामलीला मैदान के दूकानदारों के लिए दूकान का निर्माण संबंधित कार्यदाई संस्था को जिला प्रशासन द्वारा दिया गया है। जिसकी तैयारी कार्यदायी संस्था द्वारा तीन दिन पूर्व से की जा रही है।
मुख्य अग्निशमन प्रभारी कन्हैया यादव ने बताया कि सदर अग्निशमन केंद्र के अंतर्गत 115 दूकानों को लाइसेंस दिया गया है। साथ ही प्रत्येक दूकानों पर अग्निशमन यंत्र, बाल्टी में बालू, डम में पानी रखने का निर्देश दिया गया है। ताकि कोई अप्रिय घटना घटने पर उसे तत्काल रोका जा सके। बताया कि सिकंदरपुर, रतसर के साथ ही जंगली बाबा इंटर कॉलेज गड़वार में अग्निशमन केंद्र के जवानों को तैनात किया गया है। जिसके चलते रामलीला मैदान में अग्निशमन केंद्र के जवान की तैनाती करना नामुमकिन है। अगर अधिकारियों द्वारा निर्देश मिलता है तो किसी एक टीम को रामलीला मैदान में तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें