फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदूषण मुक्त दीपावली मनाने का लिया संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
रसड़ा। क्षेत्र के शाहमुहम्मदपुर गांव के ग्रामीणों ने प्रदूषण मुक्त दीपावली मनाने का संकल्प लिया। प्रधान प्रतिनिधि रामदुलार उफ़ॱर गुड्डू तिवारी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने प्राथमिक, उच्च प्राथमिक व अन्य विद्यालयों में जाकर छात्रों को प्रदूषण मुक्त दीपावली पर्व मनाने का शपथ दिलाया। प्राथमिक विद्यालय पर स्वच्छता, विकास आदि बिंदुओ पर खुली बैठक को संबोधित करते हुए एडीओ आईएसबी अशोक कुमार तिवारी ने स्वच्छता, समृद्धि, ग्राम विकास योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा की इन योजनाओं से अधिक से अधिक लाभांवित होने का आह्वान किया। श्री तिवारी ने दीपावली पर्व को प्रदूषण मुक्त मनाने के प्रयास की सराहना किया। इस मौके पर ग्राम पंचायत अधिकारी वरूण सहाय, अरविंद यादव, कैलाश चौधरी, मनोज कुमार, लल्लन कुमार, नंदलाल, अनिल सिंह, बृजनाथ सिंह, प्रेमा, प्रधानाध्यापक जनार्दन सिंह, दिनेश खरवार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें