फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीओ व प्रभारी कोतवाल के विरूद्ध लेखपालों ने खोला मोर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
रसड़ा। तहसील प्रांगण में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के नेतृत्व में कर्मचारियों ने क्षेत्राधिकारी पर कार्यवाही न किए जाने के विरोध में मंगलवार को ताला बंदी कर मुख्य गेट के सामने अनिश्चितकालीन हड़ताल प्रारंभ कर दिया। चेताया कि मांगे पूरी होने तक हड़ताल जारी रहेगी। इस दौरान कर्मचारियों ने क्षेत्राधिकारी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जिला अध्यक्ष निर्भय नारायण सिंह ने कहा कि तहसील कर्मी भूलेख कंप्यूटर ऑपरेटर धर्मेंद्र यादव के विरुद्ध दर्ज फर्जी मुकदमा तत्काल वापस लिया जाए। क्षेत्राधिकारी व प्रभारी कोतवाल रसड़ा का स्थानांतरण किया जाय। इसके अलावा कोतवाली में दर्ज धर्मेंद्र यादव की प्रथम सूचना रिपोर्ट उच्चस्तरीय मजिस्ट्रियल जांच कराई जाए। इस मौके पर देवेंद्र नाथ राय, रामपूजन राम, छट्ठू यादव, विश्वामित्र सिंह, मीना शर्मा, सियाराम यादव, रविंद्र यादव, विक्रम बहादुर सिंह, विपिन बिहारी राय, मार्कण्डेय दीक्षित उपस्थित रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें