फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गायकों ने बांधा समां, कबड्डी भी हुई

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्दी। क्षेत्र के दोपही (अगरौली) स्थित पंचमंदिर धाम पर शुक्रवार की शाम यश बाबा का वार्षिक पूजनोत्सव मनाया गया। इस दौरान जहां गायकों ने भोजपुरी गायन से समां बांध दिया तो वहीं परंपरागत कबड्डी प्रतियोगिता का लोगों ने आनंद उठाया। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

गुरुवार को शुरू हुए हरिकीर्तन के समापन के बाद यश बाबा, मनियार बाबा, काली मां आदि का पूजन आरंभ किया गया। गांव के पुरोहित पं. शिवशंकर पान्डेय,पं. मोहन जी पान्डेय व पं राजेंद्र पान्डेय माझील के द्वारा पूजा संपन्न कराई गई। दूसरी ओर परंपरागत कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन भी हुआ। जिसमें जनपद की दस टीमों ने भाग लिया। अंतिम मुकाबला अगरौली व हल्दी के बबुरानी के बीच हुआ। जिसमें अगरौली की टीम विजयी रही। दोनों टीमों को सम्मानित किया गया।
उधर, रात में बिहार के छपरा निवासी अजीत हलचल और बक्सर के बूढ़ा व्यास के बीच भोजपुरी गायन का शानदार मुकाबला हुआ। इस दौरान जयकारे से माहौल धार्मिक होता रहा। अंत में पूजा कमेटी संरक्षक रामकुमार दुबे और अध्यक्ष व ग्राम प्रधान देवब्रत दुबे मोहन जी ने आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें