फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हजारी प्रसाद गांव में खुला नि:शुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
दुबहर। हिंदी साहित्य के प्रसिद्ध रचनाकार पंडित हजारी प्रसाद द्विवेदी के पैतृक गांव ओझा बलिया को गोद लेने के बाद सांसद भरत सिंह ने रविवार के दिन जूनियर हाई स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन किया । इस दौरान उन्होंने कहा कि इसके माध्यम से युवाओं को नि:शुल्क प्रशिक्षण प्राप्त होगा। जिससे युवा अपने रोजगार के अवसर आसानी से तलाश कर सकते हैं ।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मेरे प्रयास से आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी के सम्मान एवं स्मृति में कोलकाता के व्यवसायी एवं मेरे मित्र हरेन्द्र सिंह ने पांच आधुनिक कंप्यूटर सेट के साथ पूरा इन्फ्रास्ट्रक्चर स्थापित कराकर गांव को ऐतिहासिक सौगात प्रदान किया है। इस दौरान उन्होंने पूर्व माध्यमिक विद्यालय के छात्रों को नई ड्रेस भी प्रदान किया तथा विद्यालय प्रांगण में पौधरोपण कर वन महोत्सव का शुभारंभ करते हुए कहा कि आज पूरा विश्व और समूचा जीव-जगत ग्लोबल वार्मिंग की समस्या से त्रस्त है। वृक्ष आक्सीजन के मुख्य स्रोत हैं। अत: सभी व्यक्तियों को अधिकाधिक पौधे रोपित व रक्षित कर गांव को हरा-भरा बनाना चाहिए । इस अवसर पर सांसद भरत सिंह सहित जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सुभाष चन्द्र गुप्ता, भूमि संरक्षण अधिकारी/प्रभारी अधिकारी संजेश श्रीवास्तव का स्वागत पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक शहीद अख्तर शिक्षक नेता सुशील चौबे एवं स्मारक समिति के सदस्यों ने फूलमाला बूके प्रदान कर किया। इस अवसर पर स्मारक समिति के प्रबंधक सुशील कुमार द्विवेदी ने पर्यावरण प्रेरक गीत धरती के गहनवां हवे जल, जंगल,पहाड़वा ए रामा... गाकर लोगों को पौधरोपण के लिए जागरूक किया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें