फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में मिली अव्यवस् था

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम में बेल्थरारोड स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अव्यवस्था मिलने पर नाराज जिलाधिकारी ने सुधार को एक हफ्ते का अल्टीमेटम दिया। सुधार न होने की स्थिति में एबीएसए व अन्य जिम्मेदारों को निलम्बन के साथ जेल भेजने की भी चेतावनी दी। बीएसए सुभाष गुप्ता को भी जमकर खरी-खोटी सुनाई। निरीक्षण में विद्यालय परिसर में काफी गंदगी के अलावा उपयोग होने वाली खाद्य सामग्री भी ठीक ढंग की नहीं मिली। कमरों की रँगाई-पुताई का भी निर्देश दिया गया। इस अवसर पर सीडीओ सन्तोष कुमार, एसडीएम सुशील श्रीवास्तव आदि साथ रहे। मौके से ही सांसद से व मौजूद विधायक से बात करने के बाद भरोसा दिलाया कि सांसद निधि से विद्यालय में आरओ, विधायक निधि से सोलर लाइट व ब्लॉक की ओर से परिसर में इंटरलॉकिंग कराकर इसे जल्द ही सुंदर बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें