फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीदों के परिवार की सुध लेगा मंगल पांडेय विचार मंच

विज्ञापन
विज्ञापन
दुबहर । स्वाधीनता संग्राम की लड़ाई से लेकर, अब तक के देश की रक्षा करते हुए शहीद हुए जवानों के परिजनों का हाल-चाल लेने के लिए मंगल पांडे विचार मंच का प्रतिनिधिमंडल उनके बीच जाएगा । यह बातें मंगल पांडे के पैतृक गांव नगवा में मंगलवार को उनके नाम पर संचालित मंगल पांडे शोध एवं अनुसंधान केंद्र में आयोजित बैठक के दौरान विचार मंच के संरक्षक अखार निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य अरुण सिंह ने कहीं।
विज्ञापन

कहा कि हमारा नैतिक कर्त्तव्य भी बनता है कि शहीदों के परिवार आज किस स्थिति में अपना भरण-पोषण कर रहे हैं। उनका सहयोग और मदद करें। यसमाज के लोगों की भी यह जिम्मेदारी बनती है कि शहीद और सेनानियों के परिवारों की सहायता और मदद समय-समय पर करना चाहिए । बैठक में अजय पांडेय, बामदेव मिश्रा, तिरुपति पांडेय, अखंड प्रताप सिंह केके पाठक, अजीत पाठक, सुरेंद्र राम, डॉ. हरेंद्र यादव आदि मौजूद रहे। संचालन शोध एवं अनुसंधान केंद्र के निदेशक नितेश पाठक ने किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें