फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ अंबेडकर पार्क में लगे सुहेलदेव की मूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी कार्यकारिणी की बैठक कंपनी बाग में गुरुवार को आयोजित की गई। जिसमें संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा के बाद सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि अंबेडकर पार्क लखनऊ में पिछडे़ वर्ग के सभी महापुरुषों के साथ-साथ ही सुहेलदेव की मूर्ति की भी स्थापना कराई जाएगी। इस बारे में पार्टी द्वारा मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि एवं पार्टी महासचिव रजनीश श्रीवास्तव ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों द्वारा अंबेडकर पार्क में लगाई गई मूर्तियों के साथ ही पिछड़े वर्ग के महापुरूषों की मूर्ति स्थापना से एक तरफ जहां सामाजिक समरसता एवं सौहार्द कायम होगा और वहीं लोगाें को राजभर राजा सुहेलदेव के गौरवशाली इतिहास के साथ वीर लोरिक अहिर गुह्य राज निषाद, आजई धोबी, महारानी लक्ष्मीबाई, दक्ष प्रजापति, पृथ्वीराज चौहान, अहिल्याबाई आदि वीर राजाओं तथा महापुरूषों के इतिहास को जानने में मदद होगी। इसके साथ ही पर्यटन तथा राजस्व में भी भारी वृद्धि होगी। बैठक में मुख्य रूप से श्रीनिवास राजभर, छोटेलाल राजभर, छोटेलाल राजभर, सुनील राजभर, मुस्ताक अहमद गुड्डू, सुरेंद्र चौधरी, माइकल राजभर, मांती राजभर, कौशल राय, डा. सत्येंद्र वर्मा आदि लोग रहे। अध्यक्षता सुग्रीव राजभर तथा संचालन नगेंद्र बहादुर सिंह झुन्नू ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें