फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई दसवीं का रिजल्ट घोषित, खुशी में झूमे बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। सीबीएसई दसवीं का रिजल्ट शनिवार को जारी हो गया। इसके साथ पास होने वाले बच्चों के चेहरे खुशी से झूम उठे। जिले में करीब सीबीएसई बोर्ड 10 विद्यालयों में बच्चों ने दसवीं की परीक्षा दी थी। इसमें कई विद्यालयों के बच्चों ने 10 सीजीपीए पाकर बेहतर प्रदर्शन किया। उनके प्रदर्शन पर विद्यालय पर उनके अभिभावकों ने मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। नागाजी विद्यालय के 54 छात्रों ने 10 सीजीपीए पाकर स्कूल के नाम का डंका बजाया।
विज्ञापन

इस बार भी लड़कों की अपेक्षा लड़कियों ने सीबीएसई बोर्ड की 10 परीक्षा में अधिक शानदार प्रदर्शन किया है। दिल्ली पब्लिक कांवेंट स्कूल मिड्ढा का रिजल्ट इस बार शत-प्रतिशत रहा। स्कूल के अधिकांश छात्रों ने टेन सीजीपीए पाकर स्कूल का नाम रोशन किया है। टेन सीजीपीए पाने वालों में हुमा मसूद, आकांक्षा सिंह, खुशी गुप्ता, सोनू कुमार प्रजापति, विशाल यादव ने इस बार अपने मेधा का परचम लहराया है। इसीक्रम में नागाजी सरस्वती विद्यामंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय माल्देपुर में 325 छात्रों में से 54 छात्रों ने टेन सीजीपीए प्राप्त कर स्कूल के नाम डंका बजाए है। टेन सीजीपीए पाने वालों में आशुतोष पांडेय, संजीव कुमार सिंह, लोकेश मिश्र, मुकुल दीप, ऋषि राज सिंह, पुंडरीकधर द्विवेदी, नितिन श्रीवास्तव, सृजन शाही, कौशल कुमार राय, आदित्य कुमार सिंह, विश्वजीत सिंह, आदर्श श्ुाक्ला, सौरभ कुमार उपाध्याय, दिव्यांशु गुप्ता सहित 54 छात्रों ने अपने मेधा का परचम लहराया है। स्कूल के प्रभारी प्रधानाचार्य महेंद्र सिंह ने अव्वल छात्रों को मिठाई खिलाकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इसीक्रम में आरके मिशन स्कूल सागरपाली के दसवीं कक्षा में छात्र-छात्राओं ने अपनी मेधा का परचम लहराया है। टेन सीजीपीए पाने वालों में अभिषेक सिंह, कोमल राय, कार्तिक राय, श्रेया सिंह का नाम शामिल है। जबकि स्कूल की 21 छात्र-छात्राओं ने 9.9 सीजीपीए प्राप्त कर अपनी मेधा का परिचय दिया है। स्कूल के प्रधानाचार्य एनसी श्रीवास्तव ने छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की। वहीं सूर्यबदन विद्यापीठ का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। इसी स्कूल के छात्रों ने नौ सीजीपीए अंक अर्जित किए है। एचकेजी किंडरगार्टेन स्कूल के छात्र-छात्राओं ने सीबीएसई के दसवीं की परीक्षा में अपने मेधा का परचम लहराया है। इस स्कूल के छात्र-छात्राआें ने नौ सीजीपीए अंक प्राप्त किया है। स्कूल के प्रबंधक हरेंद्र कुमार गुप्ता छात्रों को मिठाई खिलाकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। वहीं अनिता मेमोरियल के 57 छात्रों में से नौ छात्रों ने टेन सीजीपीए अंक प्राप्त किया है। जिसमें कुमारी प्रियंबदा, पुष्पेंद्र, प्रवीन कुमार, दिप्ती मिश्रा, रश्मी सिंह सहित कुल नौ छात्र-छात्राओं ने अपने मेधा का परिचय दिया। इसीप्रकार गुरूकुल सीनियर सेकेंड्री स्कूल अगरसंडा की आकांक्षा सिंह ने टेन सीजीपीए प्राप्त कर स्कूल में अपना लोहा मनवाया है। वहीं दिव्या केशरी को 9.6 अंक प्राप्त हुए है। ज्ञानपीठिका स्कूल के 186 छात्रों में 14 छात्रों को टेन सीजीपीए तथा 23 छात्रों ने 9.8 सीजीपीए अंक प्राप्त हुए है। स्कूल के प्रबंधक रीना सिंह मेधावी छात्रों को बधाई देते हुए उनकी उज्जवल भविष्य की कामना की है। इसी तरह द होराइजन स्कूल गड़वार के 14 छात्र-छात्राओं ने टेन सीजीपीए प्राप्त हुआ है। जिसमें संजीव कुमार सिंह, प्रांजल श्रीवास्तव, निशांत सिंह, रजनीश सिंह, शताक्षी यादव, राजनंदनी, खुशी वर्मा, अंजली सोनी, राजू यादव, आदित्य सोनी सहित 14 छात्रों ने अपने मेधा का परिचय दिया है। वहीं बेल्थरारोड के ग्रिनलांस स्कूल का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा। स्कूल की वर्षा गुप्ता टेन सीजीपीए अंक प्राप्त कर अपनी मेधा का परिचय दिया है। स्कूल के प्रबंधक मो. नसरतुज्जफर ने स्कूल के छात्र-छात्राओं को मिठाई खिलाकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इसीक्रम में सिसवार स्थित कोलंबस इंटरनेशनल स्कूल का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। विद्यालय के कुल 27 छात्रों ने टेन सीजीपीए अंक प्राप्त किया है। जिसमें अब्दुल समर, अभिषेक राजभर, आकाश सिंह, अखंड सिंह, स्मृति तिवारी, शिवम वर्मा, काजल सिंह सहित 27 छात्र-छात्राओं ने अपने प्रतिभा का परिचय दिया है। स्कूल के प्रबंधक श्रीमती रीता सिंह एवं अध्यक्ष प्रमोद सिंह छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की है। गंगाभक्त रामदल के संचालक परशुराम गुप्ता की पुत्री खुशी गुप्ता ने सीबीएसई बोर्ड की दसवीं की परीक्षा में टेन सीजीपीए अंक प्राप्त कर अपने मेधा का परिचय दिया है।
===========================
192 में से 14 बच्चों ने पाया 10 सीजीपीए
रसड़ा। सीबीएसई 10वीं की परीक्षा में सनफ्लावर गड़िया के छात्र-छात्राओं ने अच्छे अंक प्राप्त कर अपने विद्यालय का नाम रोशन किया है। सीबीएसई बोर्ड के हाईस्कूल परीक्षा में 192 छात्र-छात्राओं में से 14 छात्र-छात्राओं ने 10 सीजीपीए प्राप्त कर विद्यालय और अपने माता-पिता का नाम रोशन किया है। इस परीक्षा में विज्ञान वर्ग में 152, गणित वर्ग 159, अंग्रेजी में 149, हिंदी में 162 बच्चों ने अभूतपूर्व सफलता पाकर नाम रोशन किया है। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक एनपी श्रीवास्तव ने 10 सीसीपीए पाने वाले छात्र-छात्राओं को मिठाई खिलाकर और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य रामप्रताप सिंह ने कहाकि सन फ्लावर पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने जिस तरह विद्यालय परिवार का नाम रोशन किया है। मैं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं। इस अवसर पर पूनम सिंह, बालजी प्रसाद चौरसिया, ओमप्रकाश सिंह, नंदलाल मौर्य, आरती सिंह, संगीता चौहान, राजेंद्र, दिव्य प्रकाश सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें