फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगारंग कार्यक्रम में बच्चों ने दर्शकों का मनमोहा

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। भाद्रकृष्ण पक्ष के अष्टमी के दिन रविवार की देर शाम पुलिस लाइन व शहर कोतवाली में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। झांकी दर्शन का उद्घाटन मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद सकलदीप राजभर ने फीता काटकर तथा विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक श्रीपर्णा गांगुली ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। वहीं पुलिस लाइन के बच्चों ने राधा-कृष्ण का प्रतीकात्मक रूप धारण सांस्कृतिक कार्यक्रम में एक से बढ़कर एक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को मुग्ध कर दिया। उधर, शहर कोतवाली में सदर विधायक आनंद स्वरूप शुक्ला ने श्रीकृष्ण जन्मोत्सव में प्रतिभाग किया। वहीं कोतवाल शशिमौलि पांडेय ने पूजन-अर्चन किया।
विज्ञापन

प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी पुलिस लाइन स्थित मंदिर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। पुलिस लाइन परिसर स्थित आरडी त्रिपाठी हाल में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पुलिस लाइन के बच्चों ने राधा-कृष्ण का प्रतीकात्मक रूप धारण कर भजन, फिल्मी गीत व डांडिया आदि गीत पर भावपूर्ण प्रस्तुति कर दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम करीब आठ बजे आरम्भ हुआ, जो रात्रि 12 बजे तक चलता रहा। इसके बाद भगवान कृष्ण का जन्म हुआ। तत्पश्चात उपस्थित महिला व पुरुषों ने आरती की और महिलाओं ने सोहर गीत गाया। इसके बाद प्रसाद वितरण किया गया। उधर, शहर कोतवाली में भी श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। रात के 12 बजे कान्हा के जन्म होने के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक विजय पाल सिंह, पुलिस लाइन सीओ अवधेश चौधरी, सीओ सिटी अरुण कुमार सिंह, आरआई महेंद्र प्रताप सिंह, कोतवाल शशिमौलि पांडेय, डीके सिंह, अंशुमान, सुनील सहित पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें