फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सदर तहसील में महिला मतदाता की जगह लगाई सनी लियोनी की तस्वीर

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। सदर तहसील में वोटर लिस्ट बनाने में बड़े पैमाने पर लापरवाही बरती गई है। मतदाता की फोटो की जगह पक्षियों के चित्र और एक महिला मतदाता की फोटो के स्थान पर सनी लियोन की फोटो लगाई गई है। हालांकि मामले उजागर होने पर तहसीलदार ने कार्य करने वाले डाटा इंट्री ऑपरेटर के स्थान पर महीनों पहले स्थानांतरित डाटा इंट्री ऑपरेटर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराकर कोरम कर लिया। इस गड़बड़ी को लेकर तहसील में खलबली मची है।
विज्ञापन

निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मतदाता सूची पुनरीक्षण के तहत 15 जुलाई तक सूची को दुरुस्त करने का काम किया गया। इसके तहत, एक मई से 30 जून के बीच नामों को मतदाता सूची में नाम जोड़ने का प्रावधान था। इस दौरान मनमाने तरीके से फीडिंग की गई और अधिकारियों ने भी इसकी जांच किए बिना आंख मूंद कर स्वीकृति दे दी। नियमानुसार बीएलओ की ओर से तहसीलों में जमा की गई सूची को डाटा इंट्री ऑपरेटर की ओर से फीड करना था। इसकी जांच के बाद तहसीलदार की ओर से संस्तुति और एसडीएम की ओर से एप्रूवल देने का प्रावधान है। यह सभी ऑनलाइन किया जाना है, जिसके लिए संबंधित अधिकारियों को आईडी पासवर्ड दिया गया है। सदर तहसील में आपरेटर की लॉगिन से 23 जून 2018 को की गई फीडिंग में धांधली की गई है जबकि एसडीएम की ओर से इसकी स्वीकृति भी दो जुलाई को दी गई है। सूची में विवेकानंद कालोनी परिखरा निवासी महिला मतदाता की फोटो की जगह सनी लियोन की तस्वीर लगाई गई है। इसके अलावा भी अन्य कई गड़बड़ियां की गई हैं जिसमें पूर्व मंत्री की फोटो की जगह हाथी का चित्र भी शामिल है। दस्तावेजों को खंगालने और सहेजने का काम शनिवार को भी जारी रहा। अपर जिलाधिकारी और अन्य अधिकारियों ने भी तहसील में मतदाता सूची कार्य करने वाले कर्मियों से पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें