बलोिया। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे को जनपद से जोड़ने के लिए समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री को संबोधित जिलाधिकारी को पत्रक सौंपा। पत्रक में कहा गया कि देश की आजादी की लड़ाई में बलिया के गौरवशाली इतिहास रहा है। देश के प्रथम समाजवादी चंद्रशेखर जन्मभूमि के साथ क्रांतिकारी मंगल पांडेय की जन्मभूमि रही है। जनपद भौगोलिक रुप से दो पवित्र नदियों के तीनों तरफ से घिरा उप्र के अंतिम छोर पर स्थित है। इसलिए पूर्वांचल एक्सप्रेेस-वे का बलिया में न आना हमारे पहचान के साथ घोर मजाक है। इसलिए पार्टी कार्यकर्ताओं ने मांग किया कि बलिया जनपद तक एक्सप्रेस वे बनाया जाए। पत्रक देने वालों में सुशील पांडेय कान्हजी, राजन कन्नौजिया, रविंद्र यादव, अजीत यादव, रामेश्वर पासवान आदि मौजूद रहे।