बलिया। डॉ. रामविचार रामरती सरस्वती बालिका विद्या मंदिर रामपुर में उदयभान में गुरुवार को शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शुुभारंभ प्रधानाचार्य परमेश्वर पांडेय ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसमें प्रधानमंत्री के रूप में आकांक्षा तथा मंत्री के रुप में शुभ्रा सिंह को शपथ दिलाई गई। जबकि शाक्या को उपप्रधानमंत्री, अंतिमा यादव को न्यायाधीश, अंजलि को (पक्ष अधिवक्ता), कशिश को (विपक्ष अधिवक्ता) तथा संगीत विभाग से श्वेता मिश्र, उन्नति श्रीवास्तव तथा शिवांशी शुक्ला को भी शपथ दिलाई गई। प्रधानाचार्या उमा सिंह ने सभी बालिकाओं को दायित्व बोध कराते हुए पूरी ईमानदारी के साथ कार्य करने की प्रेरणा दी। इस मौके पर सुरेश मिश्र, भारती सिंह, प्रशांत पांडेय, प्रेमनाथ सिंह, संजय शुक्ला आदि रहे।