फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश ले आई आफत, किसानों की सामत

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। लगभग दस दिन पहले आई आंधी बारिश से किसान अभी उबर ही नहीं पाए थे कि मंगलवार की सुबह मौसम ने एक बार फिर से करवट ली। रिमझिम बारिश और हवा ने किसानों की नींद उड़ा दी। गेहूं की फसल ने धरती पकड़ लिया। गेहूं के बोझ भीगने से थ्रेसिंग नहीं हो पाएगी। तिलहन, दलहन खेतों में भीग गए। बेरूवारबारी ब्लाक मुख्यालय के तिराहे पर बारिश की वजह से पानी लग गया। इससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पटना मौसम वैज्ञानिक आनंद शंकर के अनुसार, अगले 24 घंटे के अंदर एक बार फिर से तेज आंधी और बारिश की संभावना है। साथ ही यह घटनाक्रम इस माह में निरंतर बना रहेगा।
विज्ञापन

मन ियर प्रतिनिधि के अनुसार, गरज तड़प के साथ मंगलवार की सुबह बारिश से किसानों की कमर टूट गई। किसान अपनी आंख के सामने ही दलहन व तिलहन की फसल की बर्बादी देखता रहा। बारिश के कारण कहीं-कहीं तो खेतों में पानी भी लग गए । वहीं किसानों के माथे पर चिंता की लकीरे साफ दिख रही थी। दयाछपरा प्रतिनिधि के अनुसार: सुबह नौ बजे आई जोरदार बारिश ने किसानों के मंसूबों पर पानी फेर दिया। किसानों के खेतों में गेहूं की फसल पककर तैयार है, किसान प्रतिदिन जल्दी-जल्दी कटाई मड़ाई की तैयारी में लगे हुए थे कि तीन दिनों से मौसम को लेकर संशय बना हुआ था। अंतत: वही हुआ जिसका डर सता रहा था। मंगलवार की सुबह आई बारिश ने जहां जो किसान गेहूं काटकर खेतों में मड़ाई के लिए बोझा रखे हुए थे, उसे तो बारिश ने भिगो ही दिया, साथ ही खड़ी फसल को भीगोते हुए इधर उधर तहस-नहस कर दिया। किसान को कटाई और मडाई के लिए अगर मौसम साथ दिया तो किसानों के अनुसार लगभग एक सप्ताह का समय लग जाएगा। महावीर पंचांग के अनुसार, 12 अप्रैल को तेज धार आंधी और बारिश की संभावना है। किसान आंधी, पानी की तबाही से भयभीत नजर आ रहे हैं। किसानों का कहना है इस साल खरीफ की फसल मौसम की भेंट चढ़ गई , अब रबी की फसल भी मालूम पड़ता है कि मौसम तबाह कर देगा।
चितबड़ागांव। थाना क्षेत्र के महरेंव गांव अंतर्गत मंगलवार की सुबह नौ बजे आई आंधी- बारिश के दौरान आम के बगीचे में बिजली के गिरने से आम का एक पेड़ जगह जगह से फट गया। जानकारी के अनुसार, महरेंव गांव के दक्षिण तरफ एक आम का बगीचा है। मंगलवार को सुबह तेज आंधी बारिश के दौरान बिजली एक आम के पेड़ पर गिरी। संजोग अच्छा था कि रखवाली कर रहा व्यक्ति 50 मीटर दूरी पर एक पेड़ के नीचे बैठा था, जिससे वह बाल- बाल बच गया। कोई जान-माल की हानि नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें