फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिरंगा लगाने को युवाओं ने दिया समर्थन

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। तिरंगा समर्थन फाउंडेशन के तत्वाधान में शनिवार को जापलिनगंज स्थित राजवैध आखर निवास पर तिरंगा समर्थन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें युवाओं ने जिले में 211 फुट ऊंचा तिरंगा लगाने को अनुमति के लिए खून से पत्र लिख कर अपना समर्थन दिया। पत्र पर युवाओं ने खून से लिखे समर्थन पत्र पर अंगूूठा भी लगाए। तिरंगा समर्थन फाउंडेशन के रिपुंजय रमण पाठक ने कहा कि बीते आठ माह से जारी समर्थन कार्यक्रम को अब तक तीन लाख से अधिक लोगों का समर्थन मिल चुका है। कहा कि जनपद बलिदानियों की धरती है और इसे देखते हुए 211 फुट ऊंचा तिरंगा लगाने की मांग की जा रही है। इस मौके पर नीतीश कुमार सिंह, संजीव कुमार सिंह, हर्षित तिवारी, रामबहादुर यादव धवन, ऋषि विवेक, लक्ष्मी पंडित, संतोष यादव, राज भारती, प्रिंस पांडेय, गौरव, आकाश, तेजन, मनीष गुप्ता आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें