फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व जल दिवस पर लोगों को किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवती। वर्ल्ड वाटर डे के अवसर पर कमांडिंग अफसर कर्नल संदीप नैन के निर्देश पर 93 यूपी एनसीसी बटालियन बलिया की इकाई शाखा पीडी इंटर कालेज गायघाट के कैडेटों ने एक रैली निकाली। मेजर धनज्ञय सिंह के नेतृत्व में निकली रैली में कैडेटों ने जल के महत्व एवं इसको व्यर्थ बहाये जाने पर जल है जीवन का आधार, मिलजुल इसे बचाओ यार जैसे नारे लगाकर लोगों को आगाह किया। कैडेटों ने मां पचारुखा देवी मंदिर पर जल है जीवन जल से पलते पौधे पेड़ हमारे गीत गाकर लोगों में पानी के महत्व को बताया। बलिया रेवती मुख्य मार्ग होते हुए ग्राम गायघाट से रैली कालेज में वापस पहुंची। इसके पूर्व गायघाट के प्रधान प्रतिनिधि एवं गोरखपुर मंडल रेलवे के सलाहकार समिति के सदस्य विजय प्रताप सिंह ने हरी झंडी दिखा कर रैली को रवाना किया। कैडेट शिवानी, नेहा, शामिनी, स्वाति, दीपक, आलोक, आकाश, रवि सिंह, अंबर, वकील, विवेक, रिशु दुबे आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें