फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोडल अधिकारी ने मातहतों के कसें पेंच

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जिले के नोडल अधिकारी राहत आयुक्त व सचिव राजस्व संजय कुमार ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में जहां कानून व्यवस्था की गहन समीक्षा की, वहीं विकास, निर्माण व सोशल सेक्टर की योजनाओं के क्रियान्वयन का जायजा लिया। कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक में उन्होंने कहा कि छोटी से छोटी घटना को भी गंभीरता से लिया जाए। महिला उत्पीड़न के मामलों में तत्काल क्षेत्राधिकारी मौके पर जाएं। सार्वजनिक स्थानों , भीड़भाड़ वाले स्थलों, स्कूलों ,चौराहों पर पुलिस की पेट्रोलिंग लगातार रहनी चाहिए। जिला बदर किए गए लोग दिखें तो उनके खिलाफ कार्रवाई करें। एंटी रोमियो को और अधिक प्रभावी किया जाए। शहर में एक ट्रैफिक बूथ बनाया जाए और मूर्तियों की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहा जाए। इसके बाद नोडल अधिकारी ने कर-करेत्तर वसूली की गहन समीक्षा की और स्टाम्प एवं पंजीयन, बिजली आदि विभागोां के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह निर्धारित लक्ष्यों को समय से हासिल करें। कहा कि भूमाफियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए। जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम ने भू माफियाओं के विरुद्ध की गई कार्यवाही के बारे में जानकारी दी। लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग की जमीनों पर हुए अवैध कब्जों को तत्काल हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस में आने वाले मामलों का गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण 1 सप्ताह के अंदर कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें