दुबहर। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की स्मृतियों को बनाए रखने के लिए पूर्वांचल की ख्यातिलब्ध संस्था मंगल पांडेय विचार मंच के वर्ष 2018 - 19 के पदाधिकारियों का चुनाव मंगल पांडेय के पैतृक गांव नगवा में रविवार को सैकड़ों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में संपन्न हुआ । बैठक में मंगल पांडेय विचार मंच के अध्यक्ष पद पर कृष्णकांत पाठक को दुबारा सर्व सम्मति चुना गया । वहीं उपाध्यक्ष पद पर डॉ हरेंद्र नाथ यादव, सचिव पद पर अरुण कुमार साहू, उपसचिव नीतेश पाठक, कोषाध्यक्ष पन्ना लाल गुप्ता , आय व्यय निरीक्षक गणेशजी सिंह के अलावा नफीस अख्तर , अजीत पाठक, राजू मिश्र, रणजीत सिंह , अंजनी सिंह, ज्ञान प्रकाश मिश्रा विवेक सिंह, आदि लोग कार्यकारिणी समिति के सदस्य सर्वसम्मति से निर्वाचित घोषित किए गए । बैठक में मुख्य रुप से विवेक सिंह जितेंद्र राय शिवनाथ यादव उमाशंकर पाठक सुशील द्विवेदी विमल पाठक डॉक्टर सुरेश चंद्र प्रसाद बब्बन विद्यार्थी श्री मोहन सिंह पतिराम खरवार विद्या चंद्र साहू अख्तर अली आदि लोग उपस्थित थे । अध्यक्षता कृष्णकांत पाठक संचालन रंजीत सिंह ने किया।