फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता विकास की रीढ़: डीडीओ

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। अखिल भारतीय आंगनबाड़ी कर्मचारी महासभा के बैनर तले शनिवार को टीडी कालेज के मनोरंजन हाल में द्विवार्षिक जिला सम्मेलन जिलाध्यक्ष उषा सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। जिसका शुभारंभ संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुलाब सिंह व संरक्षक बलवंत कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
विज्ञापन

सम्मेलन को संबोधित करते हुए जिला विकास अधिकारी ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता विकास की रीढ़ है। इनके बिना विकास संभव नहीं हो सकता। इनके सहयोग से ही समाज में बहुत बड़ा परिवर्तन देखने को मिल रहा है। बलवंत कुमार सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में संघर्ष की बदौलत अपनी मांगों को प्राप्त किया जा सकता है। वर्तमान समय संघर्ष का है। इसलिए आपके संघर्ष में कदम से कदम मिलाकर सहयोग देने का आश्वासन देता हूं। राष्ट्रीय अध्यक्ष गुलाब ने कहा कि शासन के निर्देश के बावजूद कार्यकर्ताओं से विभागीय के अलावा दूसरे विभाग का कार्य कराया जाता है। उन्होंने मांग की कि कार्यकर्ताओं से विभागीय कार्यों के अलावा दूसरे विभाग का कार्य न कराया जाए। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं की पदोन्नति शासन के निर्देशानुसार वरिष्ठता के आधार पर कर एक प्रति संगठन को उपलब्ध कराया जाए।
आंगनबाड़ी का भवन का निर्माण प्राथमिक विद्यालय परिसर में बनाया जाय या कार्यकर्ता के राय पर सर्वे क्षेत्र में बनाया जाय। इसके अलावा कार्यकर्ताओं व मिनी कार्यकर्ताओं तथा सहायिकाओं का आर्थिक शोषण बंद किया जाय। इसके साथ ही लंबित समस्त पावनाओं को उपलब्ध कराया जाए। वहीं केंद्र संचालन के लिए टाट-पट्टी, स्टेशनरी व कुर्सी उपलब्ध कराया जाय। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के रिक्त पदों पर उक्त केंद्र का संचालन संबंधित सहायिका से कराई जाय। इसके अलावा कार्यकर्ता व सहायिकाओं की समस्याओं के निस्तारण के लिए महीने में परियोजना एवं जिला स्तर पर संघ के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की जाय। कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं का मानदेय प्रत्येेक माह नियमित रूप से सुनिश्चित किया जाय। अजय सिंह, अजय चौबे, अशोक श्रीवास्तव, अनिल कुमार सिंह, हीरा लाल चौरसिया, राजेश पांडेय, चंद्रोखर, सुशीला पांडेय, रीना सिंह, रीता सिंह, मंजू यादव, बिंदू यादव आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें