फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारी के सम्मान से ही घर होगा खुशहाल: उपेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
गड़वार। बाबू चंद्रचूर्ण सिंह इंटर कॉलेज गड़वार के प्रांगण में आयोजित एक दिवसीय महिला सम्मान सुरक्षा हक एवं लैंगिग समानता सम्मेलन का शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार उपेन्द्र तिवारी ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप जलाकर किया।
विज्ञापन

राज्यमंत्री ने कहा कि नारी का सम्मान आदिकाल से चला आ रहा है। पश्चिमी संस्कृति हावी होती जा रही है। नारी का सम्मान नहीं होगा तो आगे आनी वाली पीढ़ी भी उनका सम्मान नहीं करेगी। जिस घर की महिला खुशहाल रहती है उसका परिवार खुशहाल होता है। उन्होंने कहा कि सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए आगे बढ़कर कार्य कर रही है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, सहित तमाम योजनाओं से महिलाएं लाभान्वित हो रही है। निर्भया कांड के बाद नियमो में संशोधन व एन्टी रोमियो स्क्वायड से हिंसा को रोकने की कार्यवाही की जा रही है।
लखनऊ विश्वविद्यालय की पूजा शुक्ला ने महिला सम्मान व सुरक्षा के लिए टिप्स दिए। संयोजक अमित कुमार सिंह ने नारी सम्मान व सुरक्षा पर प्रकाश डाला। बब्बन सिंह ने अश्लीलता पर रोक लगाने की मांग करते हुए कहा कि इससे नारी शक्ति कमजोर हो रही है। मजहर अली ने कहा कि समाज में बेटी को सम्मान न देना हमारी भूल है। एक सप्ताह तक चले स्काउट गाइड प्रशिक्षण के कमांडरों को तथा बली टेकटीज संस्थान के पवन राजा को भी सम्मानित किया गया।प्रबंधक अरविंद कुमार सिंह गुड्डू और प्रधानाचार्य मधुसूदन यादव ने आभार जताया। संचालन संयुक्त रूप से पंकज सिंह , सफलता सिंह, अन्नू वर्मा ने किया। इस मौके पर विजय गुप्ता, टुनटुन उपाध्याय, शैलेंद्र तिवारी, विजय प्रकाश वर्मा, अजय गुप्ता, आनंद सिंह, अनुज सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें