सिकंदरपुर। नवानगर ब्लाक के रामपुर कटराई गांव के ग्रामीणों ने बुधवार को एसडीएम राजेश यादव को ज्ञापन देकर मनरेगा कार्य के नाम पर हुए भुगतान की जांच की मांग की। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गांव में हुए विकास कार्य में बड़े पैमाने पर धांधली एवं भ्रष्टाचार किया गया है। गांव के मस्टरोल पर घूरा का नाम अंकित किया गया है लेकिन वह पूरी तरह से विकलांग है कोई अंग उसका काम नहीं करता है और उसके नाम पर कूटरचित तरीके से मनरेगा में काम करना दिखाकर धन का आहरण किया गया है। ज्ञापन देने वालों में मुनेश्वर, श्याम बहादुर, लक्ष्मण, श्रीकिशुन, नंदलाल आदि थे।