रसड़ा। क्षेत्र के गौरा गांव स्थित गोविंद शाह के ऐतिहासिक मेले के अंतिम दिन रविवार को चेतक एवं दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में जनपद समेत गैर जनपद बिहार प्रांत के घुड़सवारों ने भाग लिया। चेतक प्रतियोगिता में रसड़ा नागपुर के नंद जी यादव का घोड़ा प्रथम रहा। वहीं गाजीपुर चौकाली निवासी रवींद्र सिंह का घोड़ा द्वितीय स्थान पर रहा। वहीं दौड़ प्रतियोगिता में 800 मीटर में पीयूष यादव प्रथम, रविकांत द्वितीय व अमरेश को तृतीय स्थान मिला। 400 की दौड़ में विपिन को प्रथम, विजेंद्र निषाद को द्वितीय व सूरज को तृतीय स्थान मिला। 1600 की दौड़ प्रतियोगिता में चंदन को प्रथम, देवेंद्र राजभर को द्वितीय व जितेंद्र को तृतीय स्थान प्राप्त किया। बतौर मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि रमेश सिंह ने चेतक प्रतियोगिता का झंडी दिखाकर प्रारंभ किया। सभी विजेताओं को शील्ड व उपहार देकर सम्मानित किया। ग्राम प्रधान त्रिभुवन यादव, मेला कमेटी के अध्यक्ष मनोज राजभर, हरिवंश राजभर, राकेश सिंह पिंटू, विनोद सिंह, हरिवंश राजभर आदि की भूमिका सराहनीय रहा।