फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हंगामे के कारण बैठक स्थगित

विज्ञापन
विज्ञापन
नगरा। क्षेत्र के निकासी गांव मे कोटे की नई दूकान के चयन के लिए रविवार को बुलाई गई ग्रामीणों की बैठक हंगामे के कारण बगैर किसी निर्णय के समाप्त हो गई। इस दौरान पक्ष व विपक्ष मे जमकर नारेबाजी भी हुई। धक्का-मुक्की के बीच स्थिति की नाजुकता को भाप दूकान चयन के लिए पहुंचे ब्लाक स्तरीय अधिकारी धीरे से निकल लिए। पहुंची पुलिस ने स्थिति शांत कराया। उक्त ग्राम पंचायत मे निरस्त कोटे की दूकान की जगह दूसरी दूकान के चयन के लिए 15 अक्टूबर की तिथि निर्धारित की गई थी। प्राथमिक विद्यालय पर भारी संख्या मे पुरुष व महिलाएं जुट गई। चयन की कार्यवाई सम्पन्न कराने के लिए पर्यवेक्षक के रुप में एडीओ एसटी आनंद कुमार चौरसिया व सचिव प्रमोद कुमार सिंह व ग्राम प्रधान सीमा सिंह मौजूद रही। बैठक शुरु होते ही हंगामा व नारेबाजी शुरु हो गई। हाथापाई व धक्का मुक्की के बीच बैठक स्थगित करनी पड़ी। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते पुलिस नहीं पहुंची होती तो कोई अप्रिय घटना घट जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें