फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रसंघ चुनाव : पर्चा जांच में सभी पाए गए वैध

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। क्षेत्र के दुबे छपरा और सुदिष्टपुरी कॉलेज में प्रत्याशियों के नामांकन के बाद सोमवार को पर्चों की जांच की गई। जिसमें सभी पर्चे वैध पाए गए।
विज्ञापन

सुदिष्ट पुरी कॉलेज में जहां 5 पदों के लिए 14 प्रत्याशी के नामांकन किया, वही दुबे छपरा में 5 पदों के लिए सिर्फ 7 प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया। मंगलवार को नामांकन वापसी का अंतिम दिन होगा। 24 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे।
विज्ञापन

सुदिष्टपुरी स्नातकोत्तर महाविद्यालय रानीगंज में छात्र संघ चुनाव के लिए किए गए नामांकन पत्रों की जांच की गई। सभी उम्मीदवारों के नामांकन वैध पाए गए। नामांकन पत्रों की जांच के दौरान एक अध्यक्ष पद के प्रत्याशी का यह कहते हुए कुछ छात्र नेता विरोध किए कि नामांकन के दौरान उक्त प्रत्याशी गांव से बाहर था, जिससे उसके नाम पर दूसरा कोई नामांकन कर दिया है। आश्चर्य की बात तो यह है कि उक्त प्रत्याशी के खुद माताजी विद्यालय पहुंचकर कहा कि मैं लड़के के नामांकन के दिन नहीं था, इस गम्भीर मामले को लेकर एसडीएम बैरिया राधेश्याम पाठक, चुनाव अधिकारी डाक्टर प्रकाश चन्द्र तिवारी, प्राचार्य डाक्टर सुधाकर तिवारी ने संयुक्त विचार विमर्श किया। चुनाव अधिकारी ने बताया कि उक्त प्रत्याशी प्रवीण कुमार सिंह से मोबाइल द्वारा वार्ता किया गया, प्रत्याशी ने बताया कि हम 10 मिनट के लिए महाविद्यालय आकर अपना पर्चा दाखिल कर चले गए थे, जिससे पर्चा वैध माना गया। सुदिष्टपुरी स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव का नामांकन पर्चा जांच के बाद अब यह स्पष्ट हो गया है कि अध्यक्ष पद के लिए एक महिला सहित सात उम्मीदवार मैदान में है। जबकि उपाध्यक्ष, महामंत्री, पुस्तकालय मंत्री पद के लिए आमने सामने की लड़ाई दिख रही है। संकाय प्रतिनिधि का एक पर्चा दाखिल होने के वजह से उसका निर्विरोध चुना जाना तय माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें