फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांस्कृतिक धरोहर में शामिल हो ददरी मेला

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। सांसद भरत सिंह शुक्रवार को दिल्ली में केन्द्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री महेश शर्मा से उनके आवास पर मिले और कार्तिक मास में बलिया में आयोजित होने वाले ऐतिहासिक ददरी मेला में आने का निमंत्रण दिया साथ ही पौराणिक एवं सांस्कृतिक धरोहर की पहचान ददरी मेला को सांस्कृतिक धरोहर में शामिल करने का आग्रह किया। इस दौरान उन्होंने केन्द्रीय पर्यटन एवं सांस्कृतिक मंत्री से ददरी मेला को राष्ट्रीय मान्यता देने के आग्रह के साथ ऐतिहासिक आयोजन के उद्घाटन के लिए निवेदन भी किया।
विज्ञापन

मालूम हो कि कार्तिक मास पूर्णिमा के दिन बलिया में गंगा स्नान का वेदों में महत्व बताया गया है। पूरे कार्तिक मास में बलिया के गंगा तट पर साधू महात्माओं के कल्पवास के बाद दीपावली के दिन से ददरी के प्रसिद्ध पशु मेला एवं कार्तिक पूर्णिमा के दिन से ददरी मेले का मीना बाजार के नाम से आयोजन होता है। जिसमें देश के प्रसिद्ध दुकानें एवं पशु व्यापारी सम्मलित होते हैं। बलिया की संास्कृतिक पहचान ददरी मेला है , जो भारत सरकार के सांस्कृतिक एवं पर्यटन मंत्रालय द्वारा मान्यता मिलनी चाहिए। केंद्रीय मंत्री से भेंटवार्ता के दौरान उनके साथ भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अरुण सिंह बंटू एवं सांसद के निजी सचिव धर्मेन्द्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें