अटेवा पेंशन बचाओ मंच के सदस्यों ने प्रदेश इकाई के आह्वान पर गुरुवार को कलेक्ट्रेट स्थित चंद्रशेखर उद्यान में बैठक की। इस दौरान अटेवा मंच के सदस्यों ने टीडी कॉलेज चौराहे पर अपने पुरानी पेंशन नीति को बहाल करने की मांग को लेकर शवयात्रा निकाला तथा केंद्र और प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया।
इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि कर्मचारियों को सरकार पहले पेंशन देती थी। जिन्हें पूरी जिंदगी सेवा करने के बाद बुढ़ापे का सहारा माना जाता था। लेकिन केंद्र और प्रदेश सरकार ने इसे बंद कर दिया। इस गलत नीति की अटेवा मंच ने कड़े शब्दों में निंदा की। इस मौके पर सुनील सिंह, अवधेश कुमार, अजय कुमार सिंह, दीपक सिंह, प्रवीण कुमार ओझा, पंकज कुमार सिंह, मनोज यादव, देवेंद्र चौबे, निर्भय नारायण सिंह, वीके गौतम आदि लोग मौजूद रहे।