फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनी ति में भागीदारी से ही समाज का विकास

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। साहू हितकारिणी समिति का वार्षिकोत्सव रविवार को टाउन हाल में आयोजित की गई। बतौर मुख्य अतिथि बिहार विधान परिषद सदस्य लाल बाबू प्रसाद व विशिष्ट अतिथि प्रतापगढ़ के विधायक अशोक कुमार गुप्ता ने महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप जला कर किया। इस दौरान समाज की पुस्तक का विमोचन किया गया।
विज्ञापन

बिहार विधान परिषद सदस्य श्री प्रसाद ने कहा कि साहू समाज को संगठित होकर राजनीति में भागीदारी करनी चाहिए। इससे समाज को आगे बढ़ने में मदद मिलेगी। उन्होंने समाज को शिक्षित बनाने का आह्वान किया ताकि शोषण बंद हो सके। विधायक श्री गुप्ता ने कहा कि जिस समाज की महिलाओं का सामाजिक आर्थिक राजनीतिक रुप से विकास नहीं हो पाता है वह समाज कभी आगे नहीं बढ़ सकता है। उन्होंने समाज की महिलाओं के विकास पर जोर दिया। कार्यक्रम में विभिन्न कक्षाओं के छात्रों के लिए सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा छह से आठ तक में प्रथम पुरस्कार हर्षवर्धन गुप्ता, द्वितीय सोनू गुप्ता व तृतीय आदित्य राज, कक्षा नौ से 12 तक में प्रथम मुस्कान गुप्ता, द्वितीय अनिकेत गुप्ता व तृतीय पुरस्कार ऋषभ गुप्ता को दिया गया। इस मौके पर अरुण, डॉ. जगजीवन प्रसाद, संजय शेखर, ओमप्रकाश गुप्ता, रामजी प्रसाद, लक्ष्मण, सुरेन्द्र गुप्ता, वंदना गुप्ता, किरन गुप्ता, विमला गुप्ता, सुमित गुप्ता आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें