फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ददरी मेला में चिकित्सा शिविर लगाने का निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम ने भारतीय स्टेट बैंक के अधिकारियों को निर्देशित किया कि ददरी मेला में आने वाले व्यापारियों की सुविधा के दृष्टिगत पशु मेला व मीना बाजार में एक कैंप लगाया जाय। इसके साथ ही कैंप में व्यापारियों को मिले नोटो की पहचान के लिए नोट सत्यापन मशीन भी लगायी जाय। सीएमओ द्वारा चिकित्सा कैंप लगाकर व्यापारियों के चिकित्सा के लिए पशु मेला में एक चिकित्सा टीम लगाई जाय। वहीं पशु व्यापारियों को केरोसिन तेल उपलब्ध कराते रहने के निर्देश जिलापूर्ति अधिकारी को दिया है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि पशु मेला व मीना बाजार की अवधि के दौरान किसानों व आमजन की जानकारी के लिए विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी मुख्य विकास अधिकारी के निर्देशन में लगाई जाएगी। प्रदर्शनी लगाए जाने के लिए भूमि की व्यवस्था अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद बलिया द्वारा की जाएगी। कहा कि इस वर्ष मुख्य स्नान पर्व (कार्तिक पूर्णिमा) दिनांक 03/04 नवंबर को निर्धारित है। इस दिन पूरे मेला क्षेत्र जैसे गंगाघाट, शहर, मीना बाजार में स्थाई चिकित्सकों की व्यवस्था मुख्य चिकित्सा अधिकारी के स्तर से की जाएगी। इसके अतिरिक्त रेलवे स्टेशन, बस अड्डा, भृगु मंदिर, बाबा बालेश्वर नाथ मंदिर एवं शनीचरी मंदिर से गंगा स्नान स्थल के मध्य कम से कम तीन चिकित्सा कैम्प एम्बुलेंस, चिकित्सक, आवश्यक जीवन रक्षक दवाओं के साथ रहेगें। इस दौरान चिकित्सकों की उपस्थिति की आकस्मिक चेकिंग की भी जायेगी। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सीएमओ चिकित्सकों की तैनाती की सूची मेला अधिकारी/अपर जिलाधिकारी (वि/रा) को उपलब्ध कराएंगे । इसके साथ ही मेला व स्नान मार्ग पर 108 एम्बुलेंस चारों तरफ भ्रमण करती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें