फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकुल्हा संसार टोला बांध को फिर आगोश में लेने को आतुर घाघरा 16-32-14

विज्ञापन
विज्ञापन
जयप्रकाशनगर। जयप्रकाशनगर जाने वाले बकुल्हा संसार टोला बांध को फिर घाघरा अपने आगोश में लेने को आतुर हो उठी और सोमवार की शाम अचानक अपना रौद्र रूप दिखाते हुए बंधे को 50 मीटर लंबे और दो मीटर चौड़ाई में काट चुकी है।
विज्ञापन

बंधे से सटे दूसरी तरफ नई बस्ती में बसे बैजनाथ नाथ यादव, ललन यादव , पागल साह, विनोद यादव, अच्छे लाल यादव, मनोज यादव, शिवजी यादव आदि ने जब रात में घाघरा के इस रूप को देखा तो पूरी तरह भयभीत हो गए । क्योंकि ये लोग वर्ष 2014 के कटान में अठगांवा से विस्थापित होकर पुन: यहां नई बस्ती में अपना आशियाना बसाना शुरू किया है । पूरी तरह अभी बस भी नहीं पाए कि घाघरा उन्हें बरबाद करने पर अमादा हो रही। यदि सरकार द्वारा कटान का स्थाई हल नहीं निकाला गया तो ये बाशिंदे घाघरा के चपेट में आ सकते हैं । वैसे घाघरा मंगलवार की सुबह शांत रही। लेकिन बंधे को करीब पच्चास मीटर लंबा दूरी में करीब दो मीटर चौड़ाई में काट चुकी है । दिन पर दिन बंधे को वह काट रही है। जबकि िविभाग उदासीन बना हुआ है
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें