फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पात्र लाभार्थियों के चयन में सचिव नहीं ले रहे रूचि

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। विकास खंड मुरली छपरा व बैरिया विकास खंड में प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों के चयन में सचिव रुचि नहीं ले रहे हैं। जिससे लक्ष्य पूरा नहीं होने के कारण खंड विकास अधिकारी रणजीत कुमार ने संबंधित सचिवों को नोटिस जारी कर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी रणजीत कुमार ने बताया कि बैरिया ब्लाक में वर्ष 2017-18 के लिए 361 लक्ष्य है, जिसमें 240 लाभार्थियों का रजिस्ट्रेशन हुआ है। इसमें मात्र 124 लाभार्थियों की ही आनलाईन फीडिंग की गई है। अभी भी 121 लाभार्थियों का चयन करना बाकी है। वहीं ब्लाक मुरली छपरा में 332 लक्ष्य दिया गया है, जिसमें 164 का ही रजिस्ट्रेशन हो सका है । 64 की आनलाइन फीडिंग हुई है। कहा कि नोटिस दिया गया है, अगर जल्द लाभार्थियों का चयन नहीं हुआ तो विभाग को कार्रवाई के लिए लिखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें