बलिया। गजरौला में आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता में सेंट जेवियर्स स्कूल के छात्रों को प्रथम स्थान मिला। इसमें मोहित ने गोल्ड, मो. हमजा ने सिल्वर, शिवाजी पांडेय व मो. आमिर ने कांस्य पदक जीता। उधर, राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में भी विद्यालय की टीम को विजेता घोषित किया गया। विद्यालय के प्रबंध निदेशक डा. अभिनव नाथ तिवारी ने कोच रंजय के साथ ही खिलाड़ियों को बधाई दी। चेयरमैन एसबीएन तिवारी ने भी खुशी व्यक्त की। इस मौके पर प्रधानाचार्य सीके सिंह, नीलम सिंह, बीपी सिंह, वीएस तिवारी, एलवी रावत, बीएन तिवारी, डीएन तिवारी, एसके उपाध्याय, अन्नू आदि थे।