बलिया। अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ ग्रुप सी के आह्वान पर बुधवार को विभिन्न मांगों को लेकर डाककर्मी एक दिवसीय हड़ताल पर रहे। संघ के अध्यक्ष देशराज सिंह ने कहा कि हड़ताल को लेकर जिलेभर के डाकघरों में तालाबंदी रही। कहा कि डाक विभाग के रिक्त पदों पर नियुक्ति, पुरानी पेंशन स्कीम लागू करने, जीडीए कमेटी की रिपोर्ट लागू करने, डाकघरों में पांच दिन का सप्ताह निर्धारित करने, आउटसोर्सिंग तथा निजीकरण बंद करने आदि मांगों को लेकर आंदोलन किया गया है। इस मौके पर अजय कुमार सिंह, गिरीश कुमार तिवारी, संतोष कुमार गुप्ता, रामप्रवेश यादव, अरुण सिंह, विनय कुमार सिंह, प्रदीप कुमार सिंह, ओम हरिशंकर तिवारी, उज्जवल अग्रवाल, अभिषेक कुमार सिंह, मनीष कुमार सिंह आदि थे। उधर, देरशाम पिछले एक सप्ताह से चल रहे ग्रामीण डाक सेवकों की हड़ताल को वापस ले लिया गया। अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ के मंडलीय सचिव बृज कुमार पांडेय ने बताया कि संचार मंत्री के हस्तक्षेप के बाद हुई वार्ता के बाद निर्णय लिया गया है।