मनियर। प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती, कीचड़ में ही कमल खिलता है। यह बातें समाजसेवी संजय कुमार राजभर ने शनिवार को कस्बा स्थित कैंब्रिज स्कूल ऑफ नॉलेज चांदू पाकड़ मनियर में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले छात्र. छात्राओं के पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान कही।
कहा कि बच्चों को आज के परिवेश में सामान्य ज्ञान की भी बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने शिक्षकों से अनुरोध किया कि बीच-बीच में सामान्य ज्ञान की प्रतियोगिता आयोजित करते रहे। ताकि छात्र-छात्राओं को निखारा जा सकें। प्रतियोगिता में तीन दर्जन बच्चों ने भाग लिया। इसमें प्रथम श्रेणी में पुरस्कार पाने वाले साहिल, बलिराम, अंशिका मिश्रा, मंजीत गिरी, मंगल चौधरी, सानिया चौरसिया रही। जबकि द्वितीय श्रेणी पुरस्कार में अनमोल तिवारी, संजना सिंह, सत्यम गहलौत, दीपांशु यादव, रोशन ठाकुर, रुचिका मिश्रा रही। वहीं तृतीय पुरस्कार में दिपा मिश्रा. रानी गुप्ता, नीरज चौरसिया, अनुराग सोनी, अंजली वर्मा रही। इसके पूर्व अव्वल आए छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रबंधक करन उर्फ अमित तिवारी, प्रधानाचार्य रामायण राय, सुमेर चौरसिया, चंद्रशेखर, संजीव वर्मा आदि अध्यापक मौजूद रहे। संचालन सूरज ने किया।