फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजगार सेविका से रिकवरी का आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। आखिरकार बिना काम के मानदेय लेने वाली रोजगार सेविका मिंटू देवी से विभाग ने मानदेय रिकवरी की कार्रवाई शुरू कर दी है। डीसी मनरेगा ने पत्र जारी कर जल्द से जल्द रिकवरी कर राजकोष में धन जमा करने का निर्देश दिया। इसकी जानकारी होते ही ब्लाक में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

दरअसल उक्त रोजगार सेविका पर नियुक्ति के समय ही गायब रहने का आरोप था, बावजूद बाबू की मेहरबानी के कारण मानदेय मिल जाता था। बीते 17 जुलाई को अमर उजाला ने ‘तैनाती में धांधली कर मानदेय की बंदरबांट’ शीर्षक से खबर प्रकाशित कर महकमे का ध्यान आकृष्ट कराया था। आखिरकार डीसी मनरेगा एक्शन में आए और रोजगार सेविका से मानदेय रिकवरी कराने का आदेश दिया। डीसी मनरेगा उपेंद्र कुमार पाठक ने बताया कि रोजगार सेविका मिंटू देवी से रिकवरी की जाएगी। इसके लिए दुबहर बीडीओ को निर्देश दिया गया है कि रिकवरी कराकर धनराशि जल्द से जल्द राजकोष में जमा किया जाय।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें