फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चो को पढ़ाएंगे भी बीएसए

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। बेसिक शिक्षा विभाग में बच्चों के पठन-पाठन के साथ ही विद्यालय के अध्यापकाें की बौद्धिक क्षमता की जांच होगी। इसके लिए नवागत बीएसए संतोष कुमार राय ने जनपद के समस्त खंड शिक्षाधिकारियों को 13 बिंदुओं का निर्देश पालन का आदेश जारी किया है। यही नहीं बीएसए भी विद्यालय के निरीक्षण के साथ ही बच्चों के शिक्षण कार्य में भी सहयोग करेंगे।
विज्ञापन

बीएसए ने शिक्षकों को दिए निर्देश में कहा कि अपना स्वयं का अभिभावक संपर्क रजिस्टर रखेंगे। समय सारणी एवं मासिक पाठ विभाजन के द्वारा ही पढ़ाएंगे। प्रत्येक बच्चे को अनिवार्य रूप से गृह कार्य दिए जाने तथा उसे जांचने के साथ ही बच्चों को प्रार्थना के समय दस मिनट नैतिक शिक्षा, स्वास्थ्य शिक्षा, सामान्य ज्ञान की शिक्षा देंगे। मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता को सुधार करने के लिए छह सदस्यीय मां समूह का गठन करने तथा उसके लिए सलाह, सुझाव, शिकायत एवं टिप्पणी का रजिस्टर पर अंकित करने का निर्देश दिया। साथ ही बीएसए ने निर्देश दिया है कि जनपद के समस्त विद्यालयों पर फ्लैक्स बोर्ड बनवाकर फोटो, नाम तथा मोबाइल नंबर अंकित अवश्य करे। इसी प्रकार विद्यालय के समय अनावश्यक रूप से किसी भी अध्यापक को बीआरसी कार्यालय तथा बीएसए आफिस पर नहीं आना है। बीएसए ने निश्चित तिथि में अभिभावकों की बैठक के साथ बच्चों के मासिक टेस्ट लेने के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें