बलिया। विधानसभा चुनाव के दूसरे प्रशिक्षण के दौरान नगर के टीडी कालेज में बनें पोलिंग बूथ में शनिवार को 1403 मतदान कार्मिकों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के बाद कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया गया। दो पालियों के प्रशिक्षण में 164 मतदान कार्मिक अनुपस्थित रहे। टीडी कालेज में मतदान कार्मिकों को शनिवार को पहले दिन प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के पहले सातों विधानसभा क्षेत्रों के लिए बनवाए गए बूथों पर 1403मतदान कर्मियों ने वोट डाले। उप जिलानिर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि बांसडीह में 204, बलिया नगर में 292, फेफना में 158, सिकंदरपुर में 282, रसड़ा में108, बेल्थरा रोड में 242 और बैरिया विधान सभा में 117 मतदान कार्मिकों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।