फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्वविद्यालयी परीक्षा में 14 नकलची धराए

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्विद्यालय की कुलपति प्रो. कल्पलता पांडेय के निर्देश में मंगलवार को डॉ. ममता वर्मा (प्रभारी), डॉ. धीरेंद्र कुमार यादव, डॉ. संदीप पांडेय की उड़ाका दल टीम द्वारा प्रथम पाली में मीरा मेमोरियल में दो, मां कलावती महाविद्यालय खंदवा में चार, पन्ना महाविद्यालय में दो नकलची पकड़े गए। जबकि द्वितीय पाली में टीम द्वारा बजरंग पीजी कॉलेज दादर सिकन्दरपुर में दो नकलची पकड़े गए। टीम ने बुधवार को प्रथम पाली की परीक्षा में रामधारी चन्द्रभान नफ़रेपुर में दो नकलची पकड़े गए। जबकि परीक्षा में डॉ. कौशल पांडेय, रविप्रताप शुक्ल, धर्मेंद्र नाथ पांडेय की उड़ाका दल टीम द्वारा श्री किशुन कॉलेज में दो नकलची पकड़े गए। इसके अलावा विश्वविद्यालय की कुलपति नियमित रूप से स्वयं महाविद्यालयों का औचक निरीक्षण कर रही हैं ताकि विश्वविद्यालय की परीक्षा पूरी तरह से नकलमुक्त एवं शुचितापूर्ण हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें