माडल रेलवे स्टेशन पर उतरने के बाद बस में सवार होने के लिए कतारबद्ध खड़े प्रवासी श्रमिक।
- फोटो : BALLIA
बलिया। दिल्ली से दो ट्रेनों में सवार 1398 श्रमिक अपने गृह जनपद पहुंचे। जहां जीआरपी व आरपीएफ की संयुक्त टीम ने उन्हें सोशल डिस्टेंसग का पालन करवाते हुए लाइन में खड़ा किया। फिर थर्मल स्क्रीनिंग के बाद उन्हें खाने का पैकेट व बोतल बंद पानी देकर रोडवेज बस से उनके घर तक भेजा गया। रेलवे स्टेशन पर 1398 श्रमिक को लेकर दो ट्रेनें बृहस्पतिवार और शुक्रवार को दिल्ली से बलिया पहुंची। जिसमें श्रमिक स्पेशल ट्रेन से 723 व शुक्रवार की सुबह वाली में 675 श्रमिक सवार थे।