फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: मतदाता सूची आलेख्य प्रकाशन के बाद अब तक आए 13212 दावे और अपत्तियां

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। एसआईआर आलेख्य प्रकाशन के बाद अब मतदाता सूची में दावा व आपत्तियों का सिलसिला चल रहा है। इस मतदाता सूची में कई तरह की त्रुटियां सामने आने लगी है। इसमें किसी का नाम गलत है तो किसी का मकान नंबर में कई लोग शामिल हो गए हैं। इससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है। इधर नोटिस जारी होने के बाद भी लोग अपने का मतदाता साबित करने के लिए प्रमाण सहित दावा व आपत्तियां देने लगे हैं। अभी तक जिले में 13212 लोगों ने दाव व आपत्तियां बीएलओ समेत अन्य जगहों पर प्रस्तुत किया है।
विज्ञापन

निर्वाचन आयोग की तरफ से 6 जनवरी से 4 फरवरी तक दावा व आपत्तियां देने की तिथि निर्धारित की है। उसके बाद मतदाता सूची में दावा व आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। इसके लिए बीएलओ पिछले रविवार को गांवों के प्राथमिक विद्यालयों पर दिन भर जमे रहे। सबसे ज्यादा दावा व अपत्तियां रसड़ा विधान सभा में अभी तक पड़ी है। जिले में कुल मतदाताओं की संख्या 25 लाख 10 हजार 596 थी, जिसमें 20 लाख 54 हजार 620 मतदाताओं का आलेख्य प्रकाशन प्रशासन की तरफ से किया गया था। कुल मतदाताओं में 455976 मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से जांच के बाद हटाया गया हैं। जिसमें 142121 मतदाताओं को प्रशासन की तरफ से नोटिस जारी एक सप्ताह के अंदर जवाब मांगा गया है।
विधानसभा बांसडीह में सार्वधिक 82 हजार 619, बलिया नगर में 82 हजार 93, बैरिया में 75 हजार 403, बेल्थरारोड में 66 हजार 279, फेफना में 56 हजार 192, रसड़ा में 51 हजार 409 तथा सबसे कम सिकन्दरपुर में 41 हजार 981 मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं। ऐसे में प्रशासन की तरफ से 4 लाख 55 हजार 976 मतदाताओं में से मात्र 142121 मतदाताओं को नोटिस भेजी जाएगी। जिले के सातों विधानसभा क्षेत्र में करीब 313855 मतदाताओं का नाम अब शुद्ध रूप से वोटर लिस्ट से बाहर हो गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें