फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई बोर्ड 12 वीं के विज्ञान वर्ग में दिव्यांशु बना जिले का टॉपर

विज्ञापन
CBSE board diyanash topper in 12th - फोटो : topper
विज्ञापन
बलिया। सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय माल्देपुर के विज्ञान वर्ग (पीसीएम) छात्र दिव्यांशु 97.4 फीसदी अंक प्राप्त कर जिले में टॉप किया। इस विद्यालय का परीक्षा परिणाम 97.7 फीसदी रहा। स्कूल का कुल परिणाम 97.7 फीसदी रहा।
विज्ञापन

सीबीएसई 12 वीं की परीक्षा में कुल 4230 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें 4023 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी। कुल 80 फीसदी छात्र उत्तीर्ण हुए। इस परीक्षा में नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय माल्देपुर के विद्यार्थियों ने बाजी मारी। इस विद्यालय के छात्र दिव्यांशु 97.4 फीसदी अंक प्राप्त कर जिले के टॉपर बने। इसके अलावा इस विद्यालय के अर्पित कुमार 96, पुंडरिक धर द्विवेदी 93, नीतिन श्रीवास्तव 92, आयुष कुमार राय 92, सूर्य कुमार उपाध्याय 92, अपितु कुमार उपाध्याय 92, अंकित कुमार 91, रवि शेखर सिंह 91, रितुराज पांडेय 90, आयुष मिश्रा 90, रोहित कुमार सिंह को 90 फीसदी अंक मिले। स्कूल के प्रबंधक डॉ. प्रदीप श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य अरविंद सिंह चौहान, निरंजन उपाध्याय, महेंद्र प्रसाद, अरविंद पांडेय, रामजी ठाकुर ने छात्रों को बधाई दी।
सनबीम स्कूल का परीक्षाफल 92.61 प्रतिशत रहा। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का परचम जनपद में लहराया। स्कूल की शालू वर्मा ने पीसीबी में 78.43 फीसदी, शिल्पी सिंह ने 77.40 फीसदी, प्रत्युष प्रकाश पांडेय 75.20 फीसदी के अलावा सौरभ कुमार, प्रकाश मौर्या (पीसीएम) को 73.82 प्रतिशत, विवेक को 73.25 प्रतिशत अंक मिले। प्रधानाचार्या श्रीमती सीमा ने समस्त छात्र-छात्राओं को माला पहनाकर सम्मानित किया। इस मौके पर विद्यालय के अध्यक्ष संजय कुमार पाण्डेय, सचिव अरूण कुमार सिंह, निदेशक डा. कुुंवर अरुण सिंह आदि रहे।
विज्ञापन

मनस्थली एजूकेशन सेंटर के 98 प्रतिशत छात्र सफल : बलिया। मनस्थली एजूकेशन सेंटर रेवती का परिणाम 98 फीसदी रहा। सीबीएसई बोर्ड 12 वीं की स्कूल के कुल 35 छात्र-छात्राएं प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए। इसमें प्रिया गुप्ता 8.2 फीसदी, सोनाली शर्मा 87 प्रतिशत, अल्का कुमारी सिंह 84 प्रतिशत, शादिक अनवर हुसेन 82.6 फीसदी, सतीश पांडेय 82 फीसदी अंक मिला। गणित वर्ग में प्रिया गुप्ता 89.6 प्रतिशत प्राप्त कर सर्वोच्च रही। बायो में आयुष कुमार सिंह 76.47 प्रतिशत तथा कामर्स में आकांक्षा आयशा सिंह को 69 प्रतिशत अंक मिला। विद्यालय के प्रबंधक डॉ अरूण प्रकाश तिवारी व प्रधानाचार्य डॉ राजीव कुमार पांडेय ने छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दी।
दिल्ली कान्वेंट पब्लिक स्कूल परिणाम शानदार रहा। स्कूल के छात्र मिहीर श्रीवास्तव को पीसीएम में 93 प्रतिशत अंक मिला। इसके अलावा उजमा नाज को 90.1 फीसदी, सिद्घांत तिवारी को 88.2 फीसदी, शालकी राज को 82 फीसदी अंक प्राप्त हुआ। स्कूल का कुल रिजल्ट 85 फीसदी रहा। स्कूल के प्रबंधक शाहिद, जितेंद्र मिश्रा, मो. आदिल, विनय पाठक आदि ने छात्रों को बधाई दी। ज्ञान पीठिका स्कूल जीराबस्ती का सीबीएसई बोर्ड 12वीं के परीक्षा परिणाम कुल 89 फीसदी रहा। स्कूूल की हंसिका सिंह 93.4, भाव्या वर्मा 89.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किया। कामर्स ग्रुप में श्रुति वर्मा ने 89.6 व बायो ग्रुप में आयुषि सिंह ने 88 फीसदी अंक प्राप्त किया। स्कूूल की निदेशिका रीना सिंह व प्रधानाचार्या माधुरी पांडेय ने छात्रों को बधाई दी। उधर, कुंवर कांवेंट स्कूल के राना रणशेर सिंह ने 94, आनंद कुमार ने 92 व अविजीत पांडेय ने 88 व आकांक्षा सिंह ने 84.8 फीसदी अंक लेकर स्कूल का नाम रोशन किया। उधर, आरके मिशन स्कूल सागरपाली का कुल परिणाम 80 फीसदी रहा। स्कूल की अन्नूश्री गुप्ता व प्रवृति शेखर को 95-95 प्रतिशत अंक प्राप्त हुआ। इसके अलावा स्कूल अनुज चौरसिया 94, ममता गुप्ता 93.6, शिवांगी सिंह 93, आंचल 88.2 प्रतिशत अंक मिला। इसी तरह स्कूल के कोमल राय, रुपेश गुप्ता व सुनिधि जायसवाल को 88-88 प्रतिशत अंक प्राप्त हुआ। अभिषेक चौरसिया को 87.5 व निशांत चतुर्वेदी को 87 फीसदी अंक मिले। परीक्षा परिणाम को विद्यालय में खुशी का माहौल रहा। स्कूल के प्रबंधक हर्ष श्रीवास्तव ने सफल छात्र-छात्राओं को मिठाई खिलाकर बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर प्रधानाचार्य एनसी श्रीवास्तव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें