फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवकों की पिटाई से कक्ष निरीक्षक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसडीहरोड। थाना क्षेत्र के टकरसन गांव समीप बृहस्पतिवार को दोपहर एक कक्ष निरीक्षक को तीन से चार की संख्या में युवकों ने हाकी डंडा से पिटाई कर दी।इससे एक कक्ष निरीक्षक गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दे दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद परीक्षार्थी सहित तीन अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन

नगर समीप बहादुरपुर निवासी कृष्ण कुमार सिंह उच्च प्राथमिक शेर पर सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं।जिनकी बोर्ड परीक्षा में इंटर कालेज दिउली में कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी लगाई गई है। आरोप है कि 22 फरवरी की शाम की पाली में छह नम्बर रूम में परीक्षार्थियों की परीक्षा करा रहे थे। इसी बीच राहुल कुमार यादव समीप बैठा परीक्षार्थी से नकल करने का प्रयास कर रहा था। मना करने पर परीक्षार्थी ने बदतमीजी करना शुरू कर दिया।
बृहस्पतिवार को श्री सिंह इंटर कालेज दिउली से सुबह की पाली की परीक्षा सम्पन्न होने के बाद बाइक से दो लोग बलिया जा रहे थे।इसी बीच टकरसन गांव के पास हाकी डंडा से पिटाई कर दी। जिससे कक्ष निरीक्षक कृष्ण कुमार सिंह (48) गम्भीर रूप से घायल हो गए। जबकि मनोज कुमार बाइक से उतरकर भागकर किसी तरह जान बचाई। पीड़ित कृष्ण कुमार सिंह की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद सहित तीन अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें