फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के पीएचसी न तो दवा और न ही मौजूद रहते चिकित्सक

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और सीएचसी पर विभागीय चिकित्सकों और कर्मचारियों की अनियमितता व अनुपस्थिति दूर करने की मांग को लेकर सुभासपा के कार्यकर्ताओं ने जिला संगठन मंत्री माइकल राजभर के नेतृत्व में सीएमओ को ज्ञापन सौंपा। इसमें मांग की गई कि जिले के तमाम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर ना तो चिकित्सक हैं न दवाएं हैं। इसमें बांसडीह तहसील के रेवती ब्लाक अंतर्गत हुसैनाबाद गांव के प्राथमिक स्वास्थ्य उपकेंद्र पर न तो डॉक्टर उपलब्ध है ना तो नवजात शिशुओं के लिए दवाइयां हैं।
विज्ञापन

जब भी महिलाएं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर जाती हैं तो उन्हें आश्वासन दिया जाता है कि अगले बुधवार को बीसीजी टीका उपलब्ध रहेगा। अगले बुधवार को भी नवजात शिशुओं के टीके में उपलब्ध नहीं कराए जाते हैं। वहां पर तैनात चिकित्सक और फार्मासिस्ट भी उपलब्ध नहीं रहते है। सिर्फ एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर नहीं है बल्कि जिले के अधिकांश प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर कमोबेश यही दशा है। हुसैनाबाद में बना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र 10 वर्षों से बनकर तैयार है लेकिन आज तक विभाग द्वारा एक भी चिकित्सक की तैनाती नहीं की गई। इस मौके पर मिथिलेश राजभर, उमापति राजभर, अवधेश यादव, अशोक यादव सहित सुभासपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें