बांसडीह। गोविंद वल्लभ पंत छात्रावास कोलकाता के संस्थापक व समाजसेवी स्व. राधाकृष्ण ओझा की द्वितीय पुण्यतिथि के अवसर पर उनके पैतृक आवास पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस दौरान लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनका नमन किया। इस अवसर पर निर्धन और असहाय महिलाओं को वस्त्र, फल और मिष्ठान वितरित किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद शंकर दूबे ने कहा कि व्यक्ति की पहचान उसके धन और बाहुबल से नहीं, बल्कि उसके अच्छे और नेक कर्मो से होती है। वह व्यक्ति सदा ही समाज में पूजा जाता है। कहा कि वर्तमान युवा पीढ़ी को समाज के पथ प्रदर्शक रहे लोगों से प्रेरणा लेनी चाहिये। इस मौके पर लक्ष्मण दूबे, नगर पंचायत के सभासदगण सर्वश्री विजय गुप्ता, लुकमान अंसारी, राजेश तुरहा, ईश्वरचन्द्र ठाकुर, अशोक गुप्ता, नरेंद्र ओझा, उपेंद्र ओझा, श्यामनंद मिश्र, अमरनाथ पांडेय, शमशुल हक अंसारी, मुनजी कुमार, राहुल गुप्ता, मृदुल ओझा, मनीष भारती, अमित यादव, राजेश प्रजापति, अग्निवेश गुप्ता, संटू कुमार, सहित आदि लोग उपस्थित रहे। संचालन भाजपा नेता प्रतुल कुमार ओझा और आभार उपेंद्र ओझा ने व्यक्त किया।