फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद स्तम्भ पर पुष्प अर्पित कर शहीदों को किया गया नमन

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जिला अग्निशमन केंद्र में शनिवार को अग्निशमन सप्ताह मनाया गया। जिसका शुभारंभ पुलिस अधीक्षक श्रीपर्णा गांगुली ने शहीद स्तंभ पर पुष्प अर्पित कर किया। यह अग्निशमन सप्ताह 14 से आरंभ होकर 20 अप्रैल तक चलेगा। जिसमें आमजन को आग से सुरक्षा के बारे में पैंफ्लेट व गोष्ठी के माध्यम से जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन

इस अवसर पर एसपी ने कहा कि आज पूरे देश में अग्निशमन दिवस मनाया जा रहा है। यह दिवस मुंबई बंदरगाह में फोर्टस्टीकेन नामक मालवाहक जहाज में 14 अप्रैल 1944 में आग बुझाते वक्त 66 अग्निशमन जवान शहीद हो गए थे। जिनकी स्मृति में प्रत्येक वर्ष आज के दिन अग्निशमन दिवस मनाया जाता है। कहा कि 14 अप्रैल 1944 को मुंबई बंदरगाह पर फोर्टस्टीकेन नामक मालवाहक जहाज में आग लग गई थी। सीएफओ तबारक हुसैन ने कहा कि जनपद में आग से निजात दिलाने के लिए जिला मुख्यालय, रसड़ा, बांसडीह तहसील में अग्निशमन केंद्र स्थापित हैं। जबकि बैरिया में एक स्टेशन निर्माणाधीन है। इसके निर्माण होने के बाद द्वाबावा इलाके में आग की घटनाओं पर विभाग जल्द पहुंचेगा। उधर, बेल्थरारोड तहसील क्षेत्र के लोगों को आग से निजात दिलाने के लिए बेल्थरोड के निछोहाडीह तथा सिकंदरपुर के गौरामदनपुरा गांव में फायर सर्विस स्टेशन के निर्माण के लिए अग्निशमन विभाग द्वारा शासन को प्रस्ताव भेजा गया था। जिसकी जमीन आवंटित हो गई है। जबकि नरहीं सीएचसी की जमीन के लिए चिकित्सा विभाग द्वारा आदेश अभी लटका हुआ है। इस मौके पर कन्हैया यादव, नितिश सिंह, जितेंद्र यादव सहित अग्निशमन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें