फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीघ्र होगी वीडियो कांफ्रेंसिंग से कैदियों की पेशी

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। बहुत जल्द ही कैदियों की पेशी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से होगी। जिला जेल में इसकी तैयारियां लगभग पूरी भी हो चुकी है। सोमवार को इसका ट्रायल भी होना है। शुक्रवार को जिला जेल का निरीक्षण करने के बाद लौटे जिलाधिकारी भवानी सिंह खगारौत ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन

उनके साथ जिला जज सुदीप कुमार बनर्ज:ी व पुलिस अधीक्षक श्रीपर्णा गांगुली ने भी जिला जेल का निरीक्षण किया। इस दौरान बैरक व जेल परिसर की साफ सफाई के अलावा जेल की अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने का निर्देश दिया गया। तीनों अधिकारी सबसे पहले जिला जेल के किचन में गए और भोजन आदि की गुणवत्ता को परखा। जिला जज ने निर्देश दिया कि कैदियों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता बेहतर हो। अस्पताल में अधिकारियों ने जरूरी दवाओं की उपलब्धता के बाबत फार्मासिस्ट से पूछताछ की। वहां मरीजों का भी हालचाल जाना। इसके बाद बैरक से बाहर एक-एक कैदियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को सुना। लेकिन सब कुछ संतोषजनक मिला। महिला बैरक में भी तीनों अधिकारी गए और व्यवस्था जांची। इस अवसर पर जेल अधीक्षक प्रशांत मौर्या के साथ ही प्रशासन के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें