फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल बीएसए से मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। उप्र प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ का एक प्रतिनिधि मंडल सोमवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंचकर बीएसए संतोष कुमार राय से मिला। संगठन के प्रतिनिधियों ने वार्ता के दौरान कहा कि संगठन के लोगों ने इसके पूर्व भी अपनी मांगों को लेकर मिल चुका है। लेकिन अब तक कोई सार्थक पहल नहीं किया गया। प्राथमिक शिक्षक संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि अगर अध्यापकों के समस्याओं का निराकरण एक सप्ताह के भीतर नहीं किया गया तो संगठन विरोध प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगा। इस मौके पर प्रतिनिधिमंडल में जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह, अमरनाथ तिवारी, डा. राजेश पांडेय, तेजप्रताप सिंह, जुबेर अहमद, गुरनाम सिंह, अजेय किशोर सिंह, अजीत पांडेय, ज्ञानेंद्र गुप्त आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें